राजनांदगांव :- संस्कृत भारती राजनांदगांव के दशदिवसीय निःशुल्क संस्कृत सम्भाषण शिविर का समापन गांधी सभागृह, म्यूनिसिपल स्कूल ग्राउंड राजनांदगांव में दिनांक 29 जून समय 3.00 बजे होगा। शंकर मुनि राय जी ने बताया कि इस शिविर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, विभिन्न विषयों के शिक्षक, विद्यालय-महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएँ, गृहिणियाँ सहित लगभग 60 से अधिक लोगों ने शिविर में भाग लिया, संस्कृत शिक्षण शिक्षण समापन कार्यकम के मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव जी महापौर राजनंदगांवहोगे।संस्कृत सम्भाषण शिविर के इस कार्यक्रम में प्रस्तुतिकरण जैसे नृत्य। गायन, नृत्यनाटिका, श्लोक वाचन, वस्तु प्रदर्शिनी, मंच संचालन इत्यादि सब कुछ संस्कृत में होगा। सभी नगर वासियों से निवेदन है कि इस तरह के अनूठे कार्यक्रम अवश्य पढ़ें।