टीकाकरण विशेष महाभियान में नागरिकों से सहयोग की अपील
डोंगरगढ़ के ग्राम कुसमी में कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान। रामचरण कंवर ने ग्राम वासियों से अपील की है कि इस विशेष महाभियान में कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। उन्होंने कहा है कि देश में कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट वायरस के पहुंचने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ग्राम कुसमी में कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है, किंतु खतरा अभी भी बरकरार है और अब हमें और अधिक जिम्मेदारी और गंभीरता से छूटे हुए लोगों का सेकण्ड डोज वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत पूरा करना है।ग्राम में छूटे हुए 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चे व नागरिक को कोविड टीकाकरण तथा फ्रंट लाईन वर्करों एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का बूस्टर डोज वैक्सीनेशन अभियान चलाकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी के मजबूत प्रयास से शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं । नागरिक इस महाभियान में टीकाकरण कराकर संक्रमण की रोकथाम करने में सहयोग दें रहे हैं |
कुसमी ग्राम के सरपंच रामचरण कंवर ने बताया की गाँव में कहीं बहार से आने वाले व्यक्तियो का स्वास्थ्य केन्द्र में जांच किया जाता हैं रिपोर्ट आने तक उनको गाँव के स्कूल में रखा जाता हैं रिपोर्ट निगेटिव या पॉजिटिव आने पर विचार किया जाता हैं । उन्होंने नागरिकों से कहा कि टीकाकरण होने के बाद भी कोविड एप्रोप्रिएट का पालन जरूर करें। मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और समय-समय पर हाथों को सेनेटाईज करते रहे।