दैनिक रेल यात्रियों ने बंद मेमू यात्री रेलगाड़ी (रायपुर-गोंदिया लोकल) को पुनः चालू करने बाबत् सांसद को सोपा ज्ञापन।

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दैनिक रेल यात्रियों ने सर्वप्रथम अपने ज्ञापन में राजनांदगांव संसद संतोष पांडे को लोकसभा क्षेत्र में दूसरी बार पुनः निर्वाचित होने के लिए बधाई देते हुए अपनी मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि विगत करोना कल के समय से गोंदिया से रायपुर के बीच संचालित मेमू ट्रेन को बंद कर दिया गया है। क्योंकि उक्त ट्रेन लोकल ट्रेन होने की वजह से मजदूर वर्ग एवं आम आदमी इसमें आसानी से यात्रा करते थे। क्योंकि इसका किराया कम होता है। इन ट्रेनों के बंद होने की वजह से दैनिक यात्रियों को अपने काम में आने जाने वाले मजदूर ,व्यापारियों एवं छात्रों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। जिसे पुनः पहले की तरह टाइम में चलाया जाए। जैसे रायपुर मंत्रालय में कार्यरत कर्मचारी,दिहाडी़ मजदूर तथा छात्र-छात्राओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा रेल यात्रियों ने लोकसभा सांसद संतोष पांडे से अनुरोध करते हुए कहा कि गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया से रायपुर मेमू व गाड़ी संख्या 68721 रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू बंद पड़ी है। जिन्हें पुनः चालू करने का अनुरोध किया गया है। जिससे छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र के आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा हो सके।

 दैनिक रेल यात्रीयों ने सांसद प्रतिनिधि तरुण हत्थेल को सोपा ज्ञापन। 

दैनिक रेलयात्री डोंगरगढ़,जटकन्हार,मुसरा तथा राजनांदगांव के रेल यात्रियों ने सांसद के नाम ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि तरुण हत्थेल को सौंपा है। इस महत्वपूर्ण समस्या पर लोकसभा सांसद से ध्यान देते हुए बंद लोकल को पुनः चालू करने हेतु आदेशित करने का आग्रह रेल यात्रियों ने संसद से किया है।