यान्ताई (चाईना) की ग्वेन टुआजोन समाज सेवक संघ की चीन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगाँव| समाज सेवी एवं समाज सेवक संघ के संस्थापक एवं अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक संजीव सिंघल ने यान्ताई (चीन) की ग्वेन टुआजोन को समाज सेवक संघ (सोशल सर्विस फोरम) का चीन राष्ट्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ग्वेन टुआजोन ग्लोबल बिजनेस लॉबी एवं चाईना जिनहुआ न्यूज में कार्य करती है। वे अच्छी नर्तकी हैं एवं इंग्लैण्ड व दुबई में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैं। उनकी नियुक्ति पर भारत के समाज सेवक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. कु. स्वाति देवांगन, प्रियांशु सिंघल, यूपी (इंडिया) के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, नेमिन देशमुख, यामला साहू, उमा साहू,  देवदास साहू, प्रमिला साहू, लक्ष्मी निषाद, सावन सोनी, लक्ष्मी साहू, हर्ष साहू, भीमा साहू, चंद्रहास देवंागन, संगीता रावटे, आदि  ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी हैं।