त्रि-दिवसीय सतगुरू कबीर ज्ञानोदय बाल शिविर का आयोजन...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। चौखडिय़ा पारा तहसील साहू भवन, राजनांदगांव में जिला स्तरीय त्रि-दिवसीय सतगुरू कबीर ज्ञानोदय बाल शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमें कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के संत महात्माओं के द्वारा मार्ग दर्शन एवं ज्ञानबोध कराया जायेगा। कार्यक्रम दिनांक १८,१९ एवं २० मई २०२५ को आयोजित है तथा इस कार्यक्रम में ८ वर्षों से १६ वर्ष के बालक-बालिकाओं को सद्गुरू कबीर साहब के विचारों एवं संदेशों का बच्चों में संस्कारित करने हेतु एवं खेल, योगा तथा सामान्य ज्ञान, भजन कीर्तन अन्य विचारों के साथ-साथ सनातन धर्म का संदेश दिया जायेगा। उपरोक्त शिविर में सभी माता-पिता से अनुरोध है कि अधिक-अधिक संख्या में अपने बच्चों को बाल शिविर में पंजीयन कराये। साथ ही शिविर में भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं की भोजन तथा आवास की सुविधा आयोजक समिति द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध है।उक्त जानकारी आयोजक समिति के कुशल, राजेश, हरीश साहू के माध्यम से जानकारी  प्रदान की गई।