५.८१ एकड़ की स्वीकृति की आड में लगभग २२ एकड़ अवैध अभिनंदन ग्लैक्सी का खुलासा कलेक्टर करवायें- ओस्तवाल...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव :  शहर की जन- जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक जारी पत्र के माध्यम् से जिले के नवनियुक्त  कलेक्टर नरेन्द्र भूरे से यह कहा कि,नगर निगम राजनांदगांव की भवन अनुज्ञा शाखा में जो भ्रष्ट्र अधिकारियों/ कर्मचारियों की मिली भगत और निगम आयुक्त के संरक्षण के चलते जिस तरह से राजनांदगांव निगम सीमा क्षेत्र मे अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफिया जिस तरह से शासन पर भारी  पड़ रहे है ? जिसका आये दिन समाचार पत्रों में आने और शिकायत के बावजूद जिस तरह से नगर निगम के आयुक्त/भवन अधिकारी यु.के. रामटके के संरक्षण के चलते अभिनंदन ग्लैक्सी कॉलोनी का मामला जिस तरह से दबाया जा रहा है? एवं नंदई मोहारा रोड़ में ५.८१ एकड़ की स्वीकृति के विरूद्ध लगभग २२ एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कर कॉलोनी जो विकसित कर दी गई उन भूमि स्वामियों और अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई और विधानसभा मे मामला जब डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के द्वारा विधानसभा ध्यानाकर्षण सूचना क्रमांक-२१ जानकारी चाही गई तो आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के द्वारा संयुक्त कलेक्टर जिला राजनांदगांव के नाम ध्यानाकर्षण सूचना के संबंध में दिनांक २२.०२.२०२५ पत्र लिखकर उक्त अभिनंदन ग्लैक्सी कॉलोनी के संबंध में छ.ग. नगर पालिक अधिनियम १९५६ के प्रावधान तथा छ.ग. नगर पालिक निगम (कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बधन तथा शर्ते ) नियम २०१३ के तहत् कार्यवाही करते हुए १७.०१.२०२५ को जारी किया गया है। लेकिन लगभग चार माह व्यतित होने आ रहा है और निगम के इन भ्रष्ट्र अधिकारियों की नीद नहीं खुल रही है इसलिए जिले के कलेक्टर से अनुरोध है कि, इस मामले में तत्काल दोषियों के विरूद्ध सक्त कार्यवाही करते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया जायें। और निगम आयुक्त और भवन अनुज्ञा शाखा के प्रभारी यु.के. रामटेके से यह पूछा जाए की  विधानसभा में जो मामला उठा है और आज दिनांक तक उस मामले का खुलासा और जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में देरी क्यों की गई। यह शासन हित और जनहित का मामला है और ऐसे अनेक मामलों में निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के माध्यम् से नोटिसों की विभिन्न धाराओं की आड़ में खुले आम जो भष्ट्राचार पनप रहा है उसकी जाँच यदि कलेक्टर महोदय करवायेगेें तो कई दस्तावेज आपके समक्ष प्रस्तुत कर सकता हूँ।