राहुल ओझा डोंगरगढ़ ब्यूरो प्रमुख :- डोंगरगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब तस्करी एवं संग्रहण पर छापा मार कार्यवाही करते हुए एक सूने मकान पर छापा मारा कार्यवाही की यह मकान डोंगरगढ़ मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत करवारी में स्थित है सुनसान इलाका होने के कारण शराब माफियाओं द्वारा इस मकान का चुनाव करते हुए बड़ी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब का संग्रहण किया गया था। डोंगरगढ़ पुलिस की इस कार्यवाही में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर आरक्षक राणा प्रसन्न के टीम द्वारा उक्त कार्यवाही को अंजाम देते हुए बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया गया पुलिस प्रशासन द्वारा शराब माफियाओं की कमर तोड़ते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया डोंगरगढ़ पुलिस विभाग में नवीन पद स्थापना होने के बाद यह बड़ी कार्यवाही की गई है। सूत्रों के अनुसार काफी दिनों से रात के समय मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब का ग्राम करवारी स्थित सोनी मकान में संग्रहण किया जाता है तथा आसपास के क्षेत्र में इसकी सप्लाई की जाती थी। ग्रामीण क्षेत्र होने तथा इलाका सुनसान होने की वजह से ग्रामीणों को शराब माफिया के इस कुकृत्य का अंदाज़ नहीं था इस कार्रवाई से शराब माफियाओं एवं शराब कोशिकाओं में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस की इस कार्यवाही से आसपास के लोगों ने प्रशासन का धन्यवाद किया है। ग्राम करवारी स्थित यह सुना मकान रोहित नेताम पिता रमेश नेताम का बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा जांच किया रहा है कि यह शराब इस मकान में उसके द्वारा लाया गया था जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी इसी प्रकार ग्राम करवारी टिकरापारा में भी शराब का अवैध बिक्री धड़ल्ले से शराब कोचियों द्वारा किया जा रहा है प्रशासन को इस और भी कार्यवाही करना चाहिए|