विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को आयोजन

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन राजनादगांव  इकाई द्वारा 15 मार्च 2025  को विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चितरंजन कुमार पर्वत जी, राष्ट्रीय महासचिव ने संगठन के महत्व कार्य प्रणाली पर विस्तार से बताया उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल जी के अथक प्रयास द्वारा हो रहे संगठन विस्तार पर योजनाओं को अवगत कराया। पर्वत जी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और उसकी कीमत के बारे में पूरी जानकारी हो। झूठे अथवा भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहें। सुरक्षा और गुणवत्ता हेतु आई.एस.आई.मार्क और एगमार्क वस्तुएं ही खरीदें।  खरीदी गई वस्तु की उचित रसीद केस मेमो तथा गारंटी वारंटी कार्ड ले। इस पर विक्रेता के हस्ताक्षर और मोहर लगी हो। खराब वस्तुओं की बिक्री अथवा घटिया सेवाओं अथवा अनुचित या प्रतिबंधित व्यापार व्यवहार की शिकायत समाधान के लिए जिला उपभोक्ता फोरम, राष्ट्रीय उपभोक्ता  फोरम में शिकायत करें । राज्य आयोग अथवा राष्ट्रीय आयोग में संपर्क करें तथा हमारे संगठन को शिकायत दें। पर्वत ने उपभोक्ताओं को जागने का कार्यक्रम तैयार करने व्यापक अभियान चलाने जिला इकाई को निर्देशित किया।      

         प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा ने संगठन के मान्यता पर प्रकाश डाला तथा  उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अधिनियम के तहत मिलावट  से बचाने आम उपभोक्ताओं को जागरूक करने  पंपलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार पर जोर दिए । अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के माध्यम से मिलावट एवं एम आर पी  से संबंधित शिकायत उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की बात कही साथ ही साथ जिला इकाई ब्लॉक एवं वार्ड में संगठन विस्तार करने पर प्रकाश डाला |

         अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा  ने कार्यकर्ता पदाधिकारी के परिचय के साथ फूल  माला से अतिथियों का स्वागत किया गया एवं स्वयं द्वारा संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया ।

     अतिथि वक्ता श्री शैलेश चौधरी प्रदेश कोषाध्यक्ष ने मिलावट दूध एवं मिलावट खाद्य पदार्थों के परीक्षण एक्सपायरी दवाई खाद्य पदार्थों की जांच पेट्रोल पंप में मिलावट की जांच कैसे करें और शिकायत कैसे करें अपना विचार रखा उन्होंने बहुत सी मामले हैं जो संगठन के माध्यम से सुलझाए गए हैं | समस्त पदाधिकारियों नागरिकों को 15 मार्च विश्व उपभोक्ता की शुभकामनाएं दिए।

    संजय खोबरागड़े प्रदेश सचिव ने संगठन में अनुशासन में रहकर वरिष्ठ पदाधिकारी के सहयोग और मार्गदर्शन में कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध जारी रहेगा इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने स्वस्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों,  मिलावट करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाने पर जोर दिया।

      कार्यकम में भूषण सिंग चंदेल फरहद, धीरज कुमार ठाकुर, अभिषेक शर्मा, अनुराग शर्मा, अविनाश साहू ठाकुरटोला, रवि लाल वर्मा patewa, मोहित देवांगन (दुर्ग) ध्रुव सिन्हा खूटेरी, दीपक देवांगन उपस्थित थे।

       राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत, प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेश चौधरी ने आभार वक्त किया समस्त अतिथियों एवं पदाधिकारी सदस्य एवं मीडिया के साथियों का आभार धन्यवाद किया |