महापौर मधुसूदन निगम की गाड़ी नहीं लेने की जो घोषणा की है उसकी बधाई- ओस्तवाल...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

गाड़ी की तरह पेट्रोल-डीजल नहीं लेने की घोषणा करें...

राजनांदगांव :- संस्कारधानी नगरीय की जनता ने जो जनादेश भाजपा के महापौर मधुसूदन यादव को जो जिताकर दिया उसके बदले निगम के महापौर पद की शपथ ग्रहण के दौरान महापौर मधुसूदन यादव जी के द्वारा जो सार्वजनिक घोषणा समाचार पत्रों में की है कि, निगम की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए वे शासन के नियमों के तहत् निगम के द्वारा महापौर को शहर के दौरों के लिए जो गाड़ी एवं ईधन आदि उपलब्ध करायी जाती है उसमें महापौर यादव के द्वारा निगम की किराये की गाड़ी नहीं लेनी की जो घोषणा की है  उसके लिए उन्हें शहर की आम जनता की तरफ से बधाई और यादव से राजनांदगांव शहर की जन-जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम् से महापौर मधुसूदन यादव से यह मांग की है कि, जिस तरह अपने स्वंय की गाड़ी से दौरा करूंगा | ठीक उसी तरह निगम की दायनीय स्थिति को देखते हुए आपसे अनुरोध है कि, निगम द्वारा महापौर को गाड़ी हेतु प्रतिमाह के हिसाब से ईधन (पेट्रोल-डीजल) जो उपलब्ध कराया जाता है। उसे भी शहर की जनता और निगम के हित हेतु सार्वजनिक रूप से यह भी घोषणा कर दे की जब तक वे महापौर के पद पर आसीन रहेगें वे निगम से अपनी स्वंय की/ निगम की खरीदी हुई फोर विलर गाड़ी  हेतु किसी तरह का ईंधन(पेट्रोल-डीजल) नहीं लेने की घोषणा करता हूँ।उससे शहर की जनता को यह विश्वास हो जायेगा की महापौर की कथनी और करनी एक बराबर है क्योंकि  पूर्व में महापौर की गाड़ी और डीजल और पेट्रोल के नाम पर लाकबुक भरने और किराये की गाड़ी के नाम पर लाखों रूपयों के घोटाले हुए है? और वहीं घोटाला करने वाला अधिकारी आज भी जल विभाग/ मोटर प्रतिपालन विभाग का मास्टर माइन्ड अधिकारी साव आज भी वही पदस्थ है इसलिए आप तत्काल पेट्रोल-डीजल नहीं लेने की घोषणा करे जब कही जा करके पूर्व महापौर  देशमुख के कार्यकाल की गाड़ी किराया/डीजल-पेट्रोल के घोटाले को उजागर कर पाओंगे अन्यथा मुश्किल दिखता है?