होली 2025 के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: दुर्ग , रायपुर , बिलासपुर से होकर एमपी, यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें, जानें रूट, समय और पूरी जानकारी....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

होली 2025 के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: दुर्ग , रायपुर , बिलासपुर से होकर एमपी, यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें, जानें रूट, समय और पूरी जानकारी....

त्वरित खबरें: होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गोंदिया से बिहार और पटना तक तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इस पहल से त्योहार के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यात्री टिकट बुक करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर विजिट करें।

चलाई जा रही विशेष ट्रेनें:

1. गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल (एक फेरा)

2. गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल (एक फेरा)

3. गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल (दो फेरे)

गोंदिया-छपरा-गोंदिया एक्सप्रेस की टाइमिंग

गाड़ी संख्या 08863 (गोंदिया-छपरा)

- प्रस्थान: 12 मार्च 2025, शाम 5:00 बजे

- प्रमुख स्टेशन: डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात 7:20 बजे), रायपुर (रात 8:05 बजे), भाटापारा (रात 8:58 बजे), उसलापुर (रात 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात 11:56 बजे), अनूपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), वाराणसी (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे), बलिया (शाम 4:40 बजे), छपरा (रात्रि 7:00 बजे)

गाड़ी संख्या 08864 (छपरा-गोंदिया)

- प्रस्थान: 13 मार्च 2025, रात्रि 10:15 बजे

- प्रमुख स्टेशन: बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी (रात्रि 2:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे), गोंदिया (रात्रि 11:45 बजे)

गोंदिया-छपरा-गोंदिया एक्सप्रेस (08895/08896)

गाड़ी संख्या 08895 (गोंदिया-छपरा)

- प्रस्थान: 11 मार्च 2025, शाम 5:00 बजे

- प्रमुख स्टेशन: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा (रात्रि 7:00 बजे)

गाड़ी संख्या 08896 (छपरा-गोंदिया)

- प्रस्थान: 12 मार्च 2025, रात्रि 10:15 बजे

- प्रमुख स्टेशन: बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया (रात्रि 11:45 बजे)

गोंदिया-पटना-गोंदिया एक्सप्रेस (08897/08898)

गाड़ी संख्या 08897 (गोंदिया-पटना)

- प्रस्थान: 11 एवं 12 मार्च 2025, सुबह 11:00 बजे

- प्रमुख स्टेशन: डोंगरगढ़, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, गया, पटना (सुबह 11:00 बजे)

गाड़ी संख्या 08898 (पटना-गोंदिया)

- प्रस्थान: 13 एवं 14 मार्च 2025, दोपहर 12:30 बजे

- प्रमुख स्टेशन: गया, कोडरमा, रांची, हटिया, झारसुगुड़ा, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया (दोपहर 2:30 बजे)

होली के दौरान यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए ये विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं और अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं

कुल पेज दृश्य

056
161
256
352
446
544
669
770
858
947
1052
1137
1245
1351
1465
1554
1661
1772
1857
1949
2086
2191
22100
2386
2419
2546
2655
2774
2869
2919