राजनांदगांव - बलबद्री जमात मंदिर में 5 जनवरी को बजरंग सेना की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी बाबा देवनाथ दास शास्त्री एवं प्रदेश महामंत्री नरेश कोचरे जी एवं जिला अध्यक्ष नरेश मरकाम की अनुशंसा पर इशांत वर्मा को बजरंग सेना का शहर अध्यक्ष मनोनित किया गया। इशांत वर्मा को वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बधाई दिया गया एवं बजरंग सेना के नियमो से अवगत कराया गया। नवनिर्वाचित शहर अध्यक्ष को सभी कार्यकर्ताओ द्वारा बधाई दी गई। इस बैठक में प्रमुख रूप से सभी बजरंगी साथी भारी संख्या में उपस्थित थे। सारा माहौल श्रीराम जी के जयकारो से गुंजने लगा।