छत्तीसगढ़ : शहर के थाना खुर्सीपार , वैशाली नगर एवं सुपेला क्षेत्र में हो रही चैन स्नैचिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे , जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर , उप पुलिस अधीक्षक हेम प्रकाश नायक , सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, हरिश पाटिल नगर पुलिस छावनी के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम , एवं राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला , अंबर सिंह थाना प्रभारी खुर्सीपार , अमित अडानी थाना प्रभारी वैशाली नगर के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था| थाना खुर्सीपार में दिनांक : 19 -11 -2024 थाना सुपेला में दिनांक : 8-12-2024 एवं थाना वैशाली नगर में दिनांक 8 -12 -2024 को हुए चैन स्नैचिंग की घटना पर पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियों के संबंध में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जा रहा था साथ ही साथ क्षेत्र में मुखबिर लगाए गए थे| इसी दौरान सूचना मिली कि डिम्पल नामक महिला चोरी की चैन को बेचने के फिराक में है |
इसकी सूचना पर पुलिस द्वारा डिम्पल को बुलाकर पूछताछ करने पर डिम्पल ने निर्मल सिंह उर्फ करिया उर्फ रॉकी निवासी हाउसिंग बोर्ड हाल निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश द्वारा सोने के चैन को चोरी कर अपने पास रखा होना बताया| इसके बाद पुलिस ने निर्मल सिंह उर्फ रॉकी पिता मनजीत सिंह की पतासाजी की जो जबलपुर में होना पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल जबलपुर रवाना होकर घेराबंदी कर निर्मल सिंह को पकड़ कर भिलाई लाकर पूछताछ करने पर संदेही निर्मल ने बताया कि दीप सिंह उर्फ दीपक के साथ मोटरसाइकिल साइन बिना नंबर में बैठकर दिनांक : 19 -11- 2024 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र में एक झाड़ू लगाती महिला के मंगलसूत्र को छीनकर भागे थे| जिसे डिम्पल के पास रखवाया था| उसके बाद दिनांक : 8 -12 -2024 को अपने साथी दीप सिंह उर्फ दीपक के साथ वैशाली नगर दीगंबर जैन मंदिर के पास पैदल चल रही महिला के गले से सोने का चैन छीन कर हम दोनों मोटरसाइकिल से स्मृति नगर कोहका में एक फूल तोड़ रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागे थे |छीने गए जेवरात को डिम्पल तथा अहिवारा में मनीषा के घर मोटरसाइकिल एवं जेवरात तथा मंगलसूत्र और मोती दाना को मेरे घर हाउसिंग बोर्ड में रखा हूं बताया |आरोपी निर्मल सिंह की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की मशरूका एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन जप्त कर लिया हैं| पुलिस दीप सिंह उर्फ दीपक की पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है| अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है|