राजनांदगांव - समाज सेवक संघ के संयोजक समाजसेवी संजीव सिंघल ने नववर्ष के अवसर पर १ जनवरी २०२५ को डोंगरगांव के बोधीटोला स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को गुड़ मूंगफली की चिक्की वितरित की। इस अवसर पर प्रधान पाठक पुनूराम कन्नौजे एवं शिक्षिका कुमारी सौम्या यादव भी उपस्थित थे। सिंघल ने सभी को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सिंघल ने कहा कि नववर्ष हमें नवसंकल्पो का अवसर प्रदान करता है और यह वर्ष सभी के लिए मंगलमय एवं सुखसमृद्धि से भरपूर रहे।