मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जनरल O.P.D का संचालन रोगियों का मुफ्त में उपचार व दवाईयों का वितरण...

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

*मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जनरल O.P.D का संचालन रोगियों का मुफ्त में उपचार व दवाईयों का वितरण* 

डोंगरगढ़- नगरी निकाय मंत्रालय द्वारा मुख्य मंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना मोबाइल मैडिकल युनिट के माध्यम से जनरल O.P.D का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत लाभ लेने वाले मरीजों को मुफ्त में सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है जिसके तहत आने वाले मरीजों का बीपी-शुगर जांच मौसमी रोगों का उपचार तथा मुफ्त में दवाओं का प्रदान किया जा रहा है सभी रोगों के जांच भी मुफ्त में किया जा रहे हैं इस योजना के संचालन में स्वास्थ्य विभाग की 6 सदस्य सही टीम लगी हुई है ।