*अवैध प्लाटिंग पर डोंगरगढ़ राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही*

त्वरित खबरें / निशा बिश्वास

*अछोली अवैध प्लाटिंग के अवैध खरीद - फारोक्त के कारोबार पर चला प्रशासनिक डंडा*

जिला-:राजनंदगांव // वि/स डोंगरगढ़:-

 क्षेत्र में लगातार जमीन दलालों द्वारा निजी जमीनों को अवैध तरीके से प्लाटिंग करने की शिकायतों पर डोंगरगढ़ राजस्व अमला ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ प.ह.नं 22 रा.नि.मं बेलगांव ग्राम अछोली में जमीन दलालों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति लिए , बिना दस्तावेजों के जमीनों में अवैध प्लाटिंग करते हुए खरीद बिक्री किया जा रहा था। जिस पर हल्का पटवारी तथा नायब तहसीलदार के द्वारा संज्ञान लेते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित प्रतिवेदन से अवगत कराया गया। जिस पर डोंगरगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मनोज मरकाम द्वारा ग्राम अछोली में हुए अवैध प्लाटिंग एवं खरीद बिक्री पर कार्यवाही करते हुए जमीनों( प्लाटों) के अवैध खरीद बिक्री पर रोक (बैन )लगाया गया है।

 *विभागीय कार्यवाही से जमीन दलों में मचा हड़कंप* 

डोंगरगढ़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर जमीन दलाल सक्रिय है कर्बला चौक, टिकरापारा, अछोली नागतई ,करवारी ,मैं अवैध प्लाटिंग की भरमार शासकीय जमीनों पर भी बड़े पैमाने पर प्लाटिंग।


ग्राम अछोली स्थित जमीनों के निम्न खसरा विवरण जिस पर प्रशासन ने खरीद बिक्री पर लगाई रोक।

 (1) ख. नं 95/1,95/5,95/21,95/28 .

(2) ख.नं 283/3.

(3) ख. नं 283/5.

(4) ख.नं 283/7.

(5) ख.नं 283/9.

(6) ख नं 285/4.

(7) ख नं 285/5.

(8) ख.नं 287.