पायोनियर कान्वेंट स्कूल उतई में 24वा वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

उतई : समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में स्कूल के डायरेक्टर अमित मिश्रा जी साथ ही शिक्षक हरजीत कौर, केमिका साहू, सरोज ठाकुर, नीलिमा साहू, नेहा धीर, छाया साहू, नोमीन ठाकुर, सविता यादव, डिम्पल साहू, गौरव साहू एवम स्टाफ़ उपस्थित थे। समारोह का संचालन केमिका साहू के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देना था| इस उद्देश्य से स्कूल में बहुत से खेलों का आयोजन किया गया| खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| हाउस रिले रेस के सीनियर वर्ग मे ग्रीन हाउस विजयी रहे| इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया| स्कूल के डायरेक्टर अमित मिश्रा जी एवं प्रीति मिश्रा जी ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी अच्छे खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल खेलने के लिए प्रेरित किया|इस आयोजन में स्कूल की सभी छात्रों का विशेष योगदान रहा,इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल के डायरेक्टर अमित मिश्रा जी ने सबके प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।