मोहला : कलेक्टर प्रजापति ने दौरे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों का भी निरीक्षण किया। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए उन्होंने शिक्षकों को नियमित उपस्थिति बनाए रखने और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता का भी उन्होंने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया।