चेयरपर्सन राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की छटवी पुण्यतिथि सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडीटोरियम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई

त्वरित ख़बरें -

भिलाई,23 दिसंबर 2021:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय इंदौर जोन के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मीडिया प्रभाग अंतराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू  के चेयरपर्सन राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की छटवी पुण्यतिथि सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडीटोरियम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रातः राजयोग सत्र के पश्चात भिलाई सेवाकेन्द्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने राजयोगी ओमप्रकाश भाईजी के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि भाईजी ने उस समय की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद अपना  सम्पूर्ण जीवन परमात्मा द्वारा सतयुगी नई दुनियां की स्थापना के कार्य ईश्वरीय सेवाओं में समर्पित किया।आपने पिताश्री ब्रह्मा बाबा से प्राप्त अंतिम चिट्ठी के मार्गदर्शन द्वारा पटियाला से इंदौर आकर पहला सेवाकेंद्र खोलने के निम्मित बने।आपके कुशल नेतृव ,कुशाग्र बुद्धि एवं दूरदृष्टि के फलस्वरूप राजस्थान, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में अनेकों सेवाकेंद्र की स्थापना तथा रायपुर स्थित शांति सरोवर का निर्माण आपके सानिध्य में पूर्ण हुआ। इन्ही सब राज्यों को मिलाकर इंदौर जोन का नाम दिया गया।जो कि आज विशाल वट वृक्ष बनकर अनगिनत मनुष्यात्माओं को शांति एवं शक्ति की शीतल छाया प्रदान कर रहा है। आप दैवीय गुणों की धारणायें कर्म एवं व्यवहार से सभी को शिक्षा देंते थे।हिमालय की तरह अचल अडोल एवं दृढ़ता द्वारा आपने अनेकों विघ्नों,समस्याओं का सामना किया।स्वयं का समर्पण कर अनेकों का जीवन समर्पित कराया जो कि आज वर्तमान में भारत के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों के रूप में सेवाएं दे रही है। आपका विशेष आज्ञाकारिता,निर्माणता के गुण द्वारा आप राजयोगीनी दादियों के दुआओं के सदा पात्र रहे।

सदगुरुवार के विशेष दिन परमात्मा को भोग स्वीकार करा कर संगठित रूप से राजयोग मेडीटेशन द्वारा शांति के प्रकम्पन प्रवाहित किये गए।