कांग्रेस में बड़े बदलाव : गिरीश दुबे पद से हटाए गए , दीपक बैज ने प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव और जिला अध्यक्ष बदले...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर : विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कई शहरों के जिला अध्यक्ष और कार्यकारिणी बदल दिए हैं।  कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के 22 जिलों में नए जिला अध्यक्ष बनाए हैं, जिसकी सूची गुरुवार रात को जारी कर दी गई थी। कांग्रेस ने गिरीश दुबे की जगह भीम सिन्हा को शहर अध्यक्ष बनाया है। वहीं बिलासपुर में शहर और ग्रामीण दोनों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।