छत्तीसगढ़ वन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 11 अगस्त से रायपुर टूटा स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेकर आंदोलन किया जा रहा है।

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

छत्तीसगढ़ वन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 11 अगस्त से रायपुर टूटा स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेकर आंदोलन किया जा रहा है। 

इसी बीच में अधिकारियों के दबाव में कुछ दैनिक वेतन भोगियों के पुनः कार्य में लौटने की बात को लेकर नाराज संगठन के पद अधिकारियों ने खैरागढ़ गंडई रेंज का घेराव करते हुए साथी कर्मियों के पुनः कार्य में लौटने का विरोध करते हुए तीखी नोक झोक हुई। राजनादगाँव जिला अध्यक्ष विकास पटेल एवं कार्य करणी तथा खैरागढ़ जिला अध्यक्ष तथा कार्यकरिणी सहित 50 सदस्य की टीम ने खैरागढ़ वन मंडल मे हड़ताल से वापस जाकर उपस्थिति देकर पुनः कार्य संपादन कर रहे जिला अध्यक्ष वन दैनिक वेतन भोगी संघ के द्वारा साथी भाईयों को पुनः निवेदन कर हड़ताल पे उपस्थित होने आग्रह करने उपरांत उनके द्वारा कल से उपस्थित होने सहमति दिया गया और कंधे से कंधा मिलकर चलने और हड़ताल समाप्ति तक प्रतिदिन उपस्थित रहने राजी किया गया!