सांसद से की मुलाकात रोजगार सहायक संघ ने...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 दुर्ग ग्रामीण विधानसभा।छग ग्राम रोजगार सहायक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने  बुधवार को दुर्ग लोकसभा के सांसद  विजय बघेल से उनके निवास पर मुलाकात की। संघ ने  मांग रखी की मध्यप्रदेश अथवा राजस्थान सेट अप छग में लागू करते हुए रोजगार सहायकों को सहायक सचिव बनाते हुए जॉब सुरक्षा प्रदान करने  एवम विभिन्न स्थानीय समस्याओं और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य दायित्व पूर्व की तरह यथावत रखते हुए रोजगार सहायकों से लिए जाने का अनुरोध किया। क्योंकि विगत 5-6 सालों से रोजगार सहायक प्रधानमंत्री आवास का सफलता पूर्वक संचालन करते हुए योजना को ग्रामीण हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है ।प्रतिनिधिमंडल ने सांसद  को अपनी स्थानीय समस्या से भी अवगत कराया।।प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष देवेंद्र हिरवानी,संजय सोनवानी ब्लॉक अध्यक्ष पाटन,मनोज गंधर्व जिला अध्यक्ष बेमेतरा,रवि नेताम ब्लॉक अध्यक्ष बेरला, पूूर्व जिलाध्यक्ष जीवेश साहू दुर्ग मुकेश विश्वकर्मा पाटन,,टीकाराम साहू गुण्डरदेही,बलदेव साहू बेरला,पोखन लाल,सहित रोजगार सहायक साथी प्रमुख रूप से उपस्थित थे