दुर्ग: शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑटो पर की जा रही है कार्यवाही...
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नियमों का पालन न करने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें बिना वर्दी, ओवरलोड सवारी बैठकर परिवहन करने वाले, नो पार्किंग बिना कागजात कुल 25 ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही कर ऑटो को जप्त किया गया यह सभी ऑटो चालकों को भविष्य हेतु समझाइए दी गई।
बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन दुर्ग को व्यवस्थित करने गई विशेष कार्यवाही। 25 औरतों को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही का 23000 रुपए चालान किया गया।
बिना वर्दी, बिना बीमा , ओवरलोडसवारी, नो पार्किंग के धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को अवस्थित बनाएं रखने के लिए दिए गए निर्देश के परिपालन में एवं सतीश ठाकुर, सदानंद विध्यराज, यूपी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के प्रमुख दो स्थान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जहां बाहर से आने वाले लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था देख शहर की यातायात व्यवस्था का आकलन लगा लेते हैं उसे स्थान को व्यवस्थित रखने की गई कार्यवाही।
इसी प्रकार सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किंग में खड़ी भारी वाहनों में ऑनलाइन चालान ,दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात मुख्यालय लाया गया एवं चार पहिया वाहनों में लॉक लगाने की कार्यवाही की गई।