रायपुर रेलवे स्टेशन में खाना बेचने के लिए नहीं चाहिए रेलवे की कोई अनुमति ? ‘बस सेटिंग जरूरी’ या बिना सेटिंग के चल रहा खेल...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

  रायपुर रेलवे स्टेशन में बाहरी व्यक्तियों को खाना बेचने के लिए किसी भी अनुमति की जरूरत नहीं होगी ? सिर्फ सेटिंग से काम चल जाएगा ? या बिना सेटिंग के भी आप खाना बेचने के काम रेलवे स्टेशन में कर सकेंगे ? इन सभी सवालों के जवाब तो रेलवे का कमर्शियल विभाग ही देगा. लेकिन अभी रायपुर रेलवे स्टेशन का आलम ये है कि यहां बिना किसी वेंडिंग अनुमति के धडल्ले से प्लेटफार्म में अनाधिकृत वेंडर खाना बेच रहे है. अब ये रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ के लिए जांच का विषय है कि ये सेटिंग के बाद बेच रहे है या बिना सेटिंग के!