उत्तरप्रदेश में 20 मई को रायबरेली और अमेठी में लोकसभा चुनाव पर मतदान है। इससे पहले स्वामी प्रसाद के बेटे उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य आज शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।प्रियंका गांधी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उत्कृष्ट के कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी को मौर्य वोट बैंक का बड़ा नुकसान हो सकता है।
मनोज पाण्डे के खिलाफ उत्कष्ट लड़ चुके है चुनाव
इससे पहले शुक्रवार को सपा विधायक मनोज पांडेय ने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन किया था, जिससे इंडिया गठबंधन को बड़ा नुकसान होने की संभावना थी। वहीं अब मनोज पाण्डे के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके उत्कृष्ट के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस की मौर्य समाज को साधने की रणनीति साफ तौर समझ आ रही है।
प्रियंका गांधी का रायबरेली और अमेठी में लगातार प्रचार जारी
यूपी के चर्चित सीट रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा चुनावी मैदान में हैं। वहीं प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत के लिए लगातार प्रचार कर रही हैं और भाजपा पर जमकर निशाने साध रही हैं।