PM मोदी 13 मई को वाराणसी में करेंगे रोड शो, 14 मई को दाखिल करेंगे नामांकन...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 पीएम नरेंद्र मोदी 13 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगे. इसके बाद 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट के लिए तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.पीएम मोदी रोड शो शुरू करने से पहले लंका स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मेन गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. रोड शो काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर समाप्त होगा.पीएम मोदी का पांच किमी लंबा रोड शो अस्सी, सोनारपुरा, जंगम बाड़ी, गोदौलिया और बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाएगा. वाराणसी पीएम मोदी का गढ़ है. उन्होंने 2014 और 2019 में दो बार सीट जीती है.