गाड़ी में मिली शराब की बोतलें,पुलिस की गाड़ी ने महिला को कुचला, हुई मौत, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़.....

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

उत्तर प्रदेश के बांदा में थानेदार की गाड़ी लेकर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डालकर सो रही महिला रजनी को कुचल दिया. महिला की जान लेने के बाद पुलिस की गाड़ी बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई. रात में ही भीड़ इकठ्ठा हो गई.

भीड़ ने पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की की. इस बीच पुलिस विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंच गए. गाड़ी में शराब की बोतलें मिलीं हैं. इसका वीडियो भी गांव वालों ने बनाकर वायरल कर दिया है. सिपाही अजय यादव और जीतेंद्र यहां से भाग निकले.

एएसपी लक्ष्मी मिश्रा ने बताया की रजनी के बेटे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं यूपी पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट करने वालो को भी चिन्हित किया जा रहा है. मामले की जांच सीओ सदर करेंगे.