वार्ड निरीक्षण में आयुक्त आज सुबह पहुचे पुराना बस स्टैण्ड, भरकापारा, लोहार पारा, मठपारा

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

पुराना बस स्टैण्ड रोड के दुकानदारों को समान अंदर रखने दिये समझाईस

राजनांदगांव 23 अपै्रल। प्रातः कालीन सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता आज प्रातः लोहार पारा, भरकापारा, मठपारा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये।


निरीक्षण के दौरान आयुक्त गुप्ता भरकापारा एसएलआरएम सेन्टर पहुच सेन्टर प्रभारी से जानकारी लेकर हाजरी रजिस्टर की जॉच करते हुये कहा कि सेन्टर में एकत्रित अनुपयोगी समान का जल्द निपटन करे, लोगों को समझाईस देवे कि वे घर में ही कचरा पृथककरण करे और नियमित रूप से यूजर चार्ज देवे। इसके अलावा एसएलआरएम सेन्टर के कार्य का सुचारू संपादन करे। इंदिरा सरोवर का निरीक्षण कर सरोवर के चारों ओर साफ सफाई रखने कटीली झाडिया काटने के निर्देश दिये, तालाब में गंदगी नहीं फैलाने लोगों को समझाईस देवे, सरोवर के पास स्थित मंदिरों के आस पास साफ सफाई रखे, सरोवर के पास के नाला की सफाई कराने निर्देशित किये। उन्होंने पुराना बस स्टैण्ड स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर सुलभ में अव्यवस्था पर  नियमानुसार कार्यवाही करने के साथ साथ सुलभ में आवश्यक मरम्मत एवं साफ सफाई के अलावा उपयोग करने वालो की सुविधा का विशेष ध्यान रखने संबंधित को निर्देशित किये। उन्होंने स्वास्थ्य प्रभारियों से कहा कि बस स्टैण्ड संिहत कैलाश नगर, मठपारा क्षेत्र में भी समुचित साफ सफाई कराया जावें।

आयुक्त गुप्ता इंदिरा सरोवर के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानों के दुकानदारों से रूबरू हो किराया जमा करने समझाईस देते हुये कहा कि किराया जमा नहीं करने की स्थिति में दुकाने सील की जावेगी। साथ ही उक्त क्षेत्र में दुकान दारो द्वारा कुलर एवं अन्य समान रोड मंे रखने पर समान अंदर रखने समझाईस दिये, उन्होंने कहा कि रोड मंे समान न रखे, अन्यथा जप्ती की कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने इंदिरा सरोवर के पास मरम्मत कार्य की मांग पर कार्यवाही करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किये। इसके अलावा भरका पारा में नाली निर्माण के लिये ठेकेदार को निर्देशित करने के अलावा परशुराम भवन में मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत निर्माणाधीन भवन विस्तार कार्य देख तकनीकि अधिकारियों से कहा कि चुकि यह सामाजिक भवन है और यहॉ पर आये दिन आयोजन होते रहते है, इसे ध्यान में रखकर समाज वालों के अनुरूप निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करे।

निरीक्षण के दौरान प्र. सहायक अभियंता दिलीप मरकाम, उप अभियंता  ज्योति साहू व अनुप पाण्डे, स्वच्छता निरीक्षक  दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम देवेश साहू व कीर्तन साहू, मिशन क्लीन सिटी सहायक प्रभारी पवन कुर्रे, सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी व प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी तथा स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।