रायपुर । छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बदमाशों ने शो दिलाने का झांसा देकर कलाकार को झारखंड बुलाया और नशीली चीज खिलाकर दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं बदमाश पीड़िता को बेहोशी की हालत में बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए. मामले में शिकायत के बाद सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.