पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल ,पुलिस की कार्रवाई में एक गैंगस्टर को लगी गोली

त्वरित ख़बरें - कीर्ति देशमुख

मोहाली में एनकाऊंटर, पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल, हुआ गिरफ्तार, दूसरा फरार

पंजाब  -  एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने बताया कि मोहाली पुलिस को किसी सिंगर की रेकी किए जाने और मोटरसाइकिल पर घूम रहे गैंगस्टरों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टरों का चप्पड़चिड़ी के पास सामना हुआ. पुलिस ने गैंगस्टरों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रूके और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर 2-3 फायर कर दिए. हालांकि इस फायरिंग में पुलिस के जवान बच गए और पुलिस की कार्रवाई में एक गैंगस्टर को गोली लग गई।

उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जख्मी गैंगस्टर की पहचान बनवारी पाल के रूप में हुई है. एसएसपी ने बताया कि यह कौशल गैंग से संबंधित है और होशियारपुर में 15 दिन पहले एक फायरिंग हुई थी, जिसमें 3 शूटर शामिल थे। उन 3 शूटरों में एक यह भी था.