राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंग साहू, अखिल भारतीय तौलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मोहन कुमारी साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पवन साहू के अनुशंसा पर चंद्रकांत (राजू) साहू ग्राम कोपेडीह राजनांदगांव को संयुक्त सचिव युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में नियुक्त किया गया है। चंद्रकांत (राजू) साहू ग्राम पंचायत कोपेड़ीह के वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि है व पूर्व सरपंच के पद पर रह चुके हैं।साहू जी के कार्यकुशलता एवं कार्यदक्षता मे पूर्ण निपुणता के साथ करते हैं।उनके नियुक्ति पर जिला ,तहसील,परिक्षेत्र,ग्रामीण साहू समाज के एवं इष्ट मित्रों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है |