बीएसपी के कोक ओवन के पीवीसीपी प्लांट में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे आग लग गई। प्लांट में रोलर, केबल और बेल्ट जल गए, जिन्हें बदलने में कम से कम तीन दिन लगेंगे। तब तक प्लांट में उत्पादन ठप रहेगा। आग ने पूरे पीवीसीपी प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसकी वजह से प्लांट के बाहर उपर हिस्से तक आग की लपटें उठ रही थी।
घटना की जानकारी मिलने पर सबसे पहले कोक ओवन एरिया में तैनात दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उसके बाद फायर ब्रिगेड मुख्यालय से भी टीम को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे लगे। इस दौरान 3 फायर टेंडर और हाइड्रोलिक सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। पीवीसीपी प्लांट में कोक और तार मिक्स कर लड्डू बनाया जाता है, जिसके कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से टावर भेजा जाता है। यहां पहले ही काफी मात्रा में कोक जमा होता है। उसमें कोक मिश्रित लड्डू को मिलाया जाता है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया।