मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूनिट के शुरू होते ही 5 हजार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

त्वरित खबरे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को पाटन ब्लॉक के एम जामगांव में आयुर्वेदिक औषधि इकाई एवं केंद्रीय प्रसंस्करण यूनिट का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूनिट के शुरू होते ही 5 हजार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। सीएम बघेल ने बताया कि यूनिट ने 52 वनोपजों का प्रसंस्करण किया जाएगा।

सीएम ने बताया कि कांकेर में सीताफल का पल्प यूनिट लगाया गया है। कोंडागांव का तिखुर शेक विदेशों में जा रहा है। वियतनाम में भेजा जा रहा है। सुकमा में इमली कैंडी तो दंतेवाड़ा में डेनेक्स पर काम हो रहा है। उन्होंने किसानों को अरवा धान बोने की सलाह दी। सीएम बघेल ने बताया कि केंद्र सरकार से एथेनॉल यूनिट स्थापित करने की मांग की है, जिससे प्रदेश में धान से एथेनॉल बनाया जाएगा। यदि इसकी स्वीकृति मिल जाएगी तो छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह वरदान की तरह साबित होगा। वन मंत्री मो अकबर ने कहा कि राज्य में हो रहे विकास की हर जगह तारीफ हो रही है। उन्होंने सीएम सर्वे में भूपेश बघेल के नंबर 1 आने की भी बात की। सभा को कवासी लखमा ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने एम जामगांव में अस्पताल व धान खरीदी केंद्र स्थापित करने के साथ ही रेस्ट हाउस के निर्माण की भी घोषणा की। वहीं उन्होंने चुलगहन की ग्राम चुलगहन की दो जन्मांध बेटियों को पढ़ने लिखने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने लैपटॉप प्रदान किया। इन बहनों के नाम मेनसवीर रघुवंशी तथा मंदाकिनी रघुवंशी है।