ग्रामीण क्षेत्रों में आवास लिस्ट तो आया लेकिन पैसा अबतक नहीं आया

त्वरित ख़बरें/ रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. ब्यूरों प्रमुख

लिस्ट तो आया लेकिन पैसा नहीं आया  ग्रामीण क्षत्रो में कब आएगा आवास निर्माण के लिए पैसा जिनका नाम लिस्ट में आया है एवं आवास  निर्माण हेतु पंचायत में हितग्राहियों का आधार और अन्य दस्तावेज जमा किया गया है l

सरपंच के लिए तो गलियों में चलना भी अब मुश्किल हो रहा है जनता तो शहरी क्षत्रो को देख कर बार बार पूछती है कि कब दिलाओगे आवास l सरकार बिल्कुल चुप्पी साधे बैठी हुई है जवाब ग्राम पंचायतों के सरपंचों को अपने पंचायत की जनता को देनी पड़ रही है

एक पंचायत के सरपंच का कहना है ग्रामीण जन जो सरपंच से सवाल कर रही है हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्र मे कब तक पैसा भेजेगी सरपंच बने तो 3 वर्ष पूरे होने वाले है और एक भी आवास नही बना है जनता पूछ पूछ कर और बता बता कर नगर पालिका में तो सबके घर बन रहे है तुम सरपंच लोग सोए हो बोल रहे है l सरपंचों ने अपनी पूरी कोशिश झोंक दी है सरकार कब ग्राम पंचायतों में ध्यान देगी बस ग्राम पंचायत सरपंच इंतजार में बैठी हुई है l