दुर्ग / प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्ग के पुलगांव के पावन पुण्य धरा में नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता एवं मड़ाई मेला का आयोजन किया जा रहा है | नवयुवक दुर्गोत्सव समिति वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव के आयोजक ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जनमानस को आमंत्रित करते हुए इस पावन पुण्य कार्यक्रम मानसगान को सफल बनाने का आग्रह किया है | कार्यक्रम का विवरण 14 जनवरी एवं 15 जनवरी को आयोजित होना है दोनों दिन मुख्य अतिथि के साथ-साथ विशेष अतिथि साथ में समाज सेवकों को आमंत्रित किया गया हैं | कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं उद्घाटन समारोह के साथ किया जाना है 16 जनवरी सोमवार को मड़ाई मेला का आयोजन है जिसमें लोक महोत्सव की मनमोहक प्रस्तुति रखी गई है 17 जनवरी मंगलवार को कार्यक्रम समापन होगा |