शास. उच्चतर माध्यमिक शाला उमरपोटी में हुआ सायकल वितरण

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ..ग.ब्यूरो प्रमुख

दुर्ग /  दिनांक 8 / 12 / 2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरपोटी में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत  कक्षा नवमीं की 38 छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया । उक्त कार्यक्रम में  आमंत्रित अतिथि  शाला विकास समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ,  जिला दुर्ग की जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती झमित गायकवाड़ , प्रथम नागरिक ग्राम उमरपोटी के सरपंच  टिकेंद्र ठाकुर , उपसरपंच महेश प्रसाद कौशिक , प्राथमिक शाला विकास समिति के अध्यक्ष  डिलेश्वर टण्डन ,  खेमन देवांगन गणमान्य नागरिक , शाला विकास समिति के सदस्य एवं पंचगण ने अपनी गरिमामय  उपस्थिति देकर शाला को गौरवान्वित किया । शाला की प्राचार्या श्रीमती कीर्ति प्रधान व उपस्थित अतिथियों ने अपने पावन कर-कमलों से छात्राओं को साइकिल की चाबी प्रदान की और उन्हें शाला नियमित रूप से आने के लिए प्रोत्साहित किया । नई साइकिल पाकर  छात्राओं में अत्यधिक हर्ष का माहौल व्याप्त था ।