दुर्ग। 7 दिसम्बर/ नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़कों के किनारे से आज कंडम, कबाड़ तथा बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने का निगम ने अभियान चलाया। इसकी शुरुआत राजेन्द्र पार्क चौक से सड़क किनारे से की गई तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के समाने से वाहनों को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ हुई। इस दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों तथा काफी लंबे समय से खड़े करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।कार्रवाही जुर्माना विभिन्न वाहन मालिकों पर लगाया गया। उल्लेखनीय है कि निगम प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने सड़को के किनारे से ऐसे वाहनों को हटाने के लिए सहायक अभियंता आरके पलिया, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा व सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में आज वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान दुपहिया वाहनों को भी हटाने का काम किया गया। शिवनाथ नदी रोड से पॉलिटेक्निक कॉलेज तक के दोनों किनारे से वाहनों को हटाने का अभियान आज चलाया गया। अभियान में नगर निगम टीम ने मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की। वाहनों को नहीं हटाने वालों पर आज कार्रवाई हुई है। कंडम एवं बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है, कई दफा ऐसे वाहन दुर्घटना के कारण भी बनते हैं।साथ ही आवाजाही करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी कारणों से ऐसे वाहनों को हटाने का अभियान चलाना आवश्यक हो गया था।आज छोटे-बड़े लगभग 29 वाहनों को सड़क किनारे से खाली कराया गया। आगे भी यह सड़क किनारे से कबाड़ गाड़ियों को हटाने का अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के मौके पर अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा,सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, मनोहर गोस्वामी,चतुर,बदरू सहित टीम मौजूद रहे।