दुर्ग /30 नवंबर / नगर निगम दुर्ग के प्रशिक्षु आईएएस आयुक्त लक्ष्मण तिवारी द्वारा राजस्व आय बढ़ाने की अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए इसी तारतम्य में आयुक्त स्वयं अभिनंदन पैलेस एवं वृंदावन वाटिका का निरीक्षण किये। निरीक्षण में नगर निगम में जमा की जा रही संपत्ति कर की राशि में भारी अंतर पाया गया है। संपत्ति कर के पुनः निर्धारित हेतु उक्त दोनों प्रतिष्ठानों का नाप किया गया अभिनंदन पैलेस के संचालक अजय कुमार जैन एवं वृंदावन वाटिका के संचालक कमलेश कौर द्वारा स्वयं की खुली भूमि के संबंध में नगर निगम दुर्ग को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं देकर करारोपण नहीं कराकर उपयोग किया जा रहा था। जिससे निगम को आर्थिक क्षति हो रही थी।पुनः निर्धारण करने पर संपत्ति कर की राशि वृंदावन वाटिका में लगभग रु एक लाख दो हजार तथा अभिनंदन पैलेस में एक लाख बासठ हजार रुपए का अंतर पाया गया है। संपत्ति कर के मूल्यांकन में उनके द्वारा खुली भूमि का विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया था जिसके कारण उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है नियमानुसार नहीं होने पर उन्हें 5 गुना राशि का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।जिसके कारण इन दोनों व्यवसायियों को नोटिस जारी कर उद्योग एवं व्यापार लाइसेंस, श्रम विभाग के अंतर्गत दुकान स्थापना एवम गुमास्ता लाइसेंस एवं खाद्य सामग्री के लिए खाद्य विभाग द्वारा जारी खाद्य लाइसेंस ,भवन अनुज्ञा तथा भवन पूर्णता प्रमाण पत्र आदि प्रस्तुत करने कहा गया जिससे उसकी जांच की जा सके। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी है अन्य व्यापारियों द्वारा भी स्व निर्धारण विवरणी भरकर सही सही जानकारी प्रस्तुत करने पर 5 गुना अंतर राशि से निजात पाई जा सकती है अन्यथा निगम द्वारा नाप किया जाकर जुर्माना के तहत 5 गुना राशि भी वसूल की जाएगी।