दुर्ग/ 21 नवंबर 2022
आज वार्ड 32 ब्राम्हण पारा, मैथिल पारा ढीमर पारा में भारत जोड़ो यात्रा की निकाली गई गांधी चौक राम मंदिर, से प्रारम्भ इस यात्रा में दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा,शहर अध्यक्ष गया पटेल जी सहित समस्त पार्षदगण एवं कार्यकर्ता एवं विशेष रूप से जैन समाज के अध्यक्ष सोनी समाज के अध्यक्ष ढीमर समाज के अध्यक्ष शामिल हुए भारत जोड़ो यात्रा दिगंबर जैन मंदिर से होते हुए मारुति मंदिर, दुर्गा मंदिर, आदिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर, हनुमान मंदिर ढीमर पारा, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कंकालीन मंदिर पहुँचकर शहर राज्य एवं देश की सुख समृद्धि की कामना की जिस आत्मविश्वास, मजबूत मनोबल व दृढ़ संकल्प के साथ लाखों लोग भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि देश एकजुट होकर एक सकारात्मक बदलाव व उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।