कई महीनों से शिवनाथ नदी ब्रिज पर पेड़ का टूटा हुआ टहनी पर सुध किसी को नही

त्वरित ख़बरें - दुर्ग संवाददाता

दुर्ग :- दुर्ग एवं अंजोरा को जोड़ने वाला शिवनाथ नदी ब्रिज पर  न जाने  कई महीनों से पेड़ का एक बड़ा हिस्सा (टहनी) टूट के गिरा हुआ था पर शासन प्रशासन तो जैसे आँख मूंदे बैठी  है | इस रास्ते से  हर एक व्यक्ति का गुजरना होता है पर इस गिरे हुए पेड़ की टहनी पर किसी का ध्यान नही |  आयदिन यहाँ पर दुर्घटनाये भी होती रहती है पर इंसानियत किसी में नजर नही आती  | कई दिनों से इस पेड़ की टहनी को आते जाते देखते हुए त्वरित ख़बरें  अखबार के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे ने इस बारे में सोचा और कई बार प्रधान संपादक द्वारा   निगम में इसकी जानकारी भी दी लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया | प्रधान संपादक ने अपनी टीम के साथ जाकर उस गिरे हुए पेड़ की उस बड़ी टहनी को हटाने का सोचा और जाकर उसे खीचते हुए ब्रिज के नीचे खाली जगह पर फेका | अब वह जगह खाली हो गई किसी भी आने जाने वाले राहगीर को अब किसी तरह दिक्कत परेशानी  नही होगी यह  काम तो निगम प्रशासन का था पर किया प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे एवं उनकी टीम ने  |     





 

शिवनाथ नदी पुल पर कई दिनों से पड़े हुए पेड़ को हटाते हुए tk news के संपादक महोदय