दुर्ग/ खुलेआम सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों की धरपकड़ के लिये बीती रात एसएसपी के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके चलते आज शिवनाथ नदी ब्रिज पर कार में शराब पीते, जाम छलकाते मनचलों की दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने धर पकड़ कर समझाइश दी मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने पाया की शिवनाथ नदी ब्रिज पर एक सफेद कार में लड़के एवम लड़कियां शराब पीते हुए अनैतिक कार्य करते हुए मस्ती में धूत थे l
पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में खलबली मच गयी।
अक्सर देखने में आ रहा था कि लोग पान की दुकान, ठेल-ढकेलों के आसपास खड़े होकर शराब सेवन कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए दुर्ग एसपी के निर्देशन में आज रात को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर आम जनमानस में अशांति व असुरक्षा का भाव उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने शराबियों को डाट फटकार लगाते हुए समझाइश दी l
दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव की कड़ी कार्यवाही