ग्राम पंचायत सचिवों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन, सरकार कर रही उन्हें नजरअंदाज

त्वरित खबरें/ रिर्पोटिंग निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ मार्केटिंग हेड त्वरित खबरें अखबार

ग्राम पंचायत में कार्यरत सचिवों को समय पर वेतन नहीं मिलने स कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है  अपने मांगो को सचिव संघ ने हड़ताल भी किया जिसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई  उन्हें 2 से 5 माह बाद वेतन मिल रहा है। इसके चलते आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


सचिवों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कई पंचायतों में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के अधिकारियों से निवेदन कर रहे हैं लेकिन अब तक मांगों का निराकरण नहीं हो पाया है। उनका कहना था कि ग्राम पंचायतों में पदस्थ रहते उन्हें सरकार की विभिन्ना योजनाओं का क्रियान्वयन करना होता है। लगातार काम करने के बावजूद उनके साथ राज्य सरकार द्वारा उपेक्षा का व्यवहार किया जा रहा है।