पर्यावरण एवं उद्यानिकी प्रभारी सत्यवती वर्मा ने ली विभागीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक :

त्वरित खबरे : शहर क्षेत्र के महापुरूषों की समस्त प्रतिमाओं का रंग-रोहन किया जाएगा:प्रभारी सत्यवती वर्मा

दुर्ग न्यूज़। 15 अक्टूबर 2022

नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा द्वारा विभागीय समिति की बैठक लेकर प्रस्ताव क. 01- निकाय क्षेत्रांतर्गत स्थापित महापुरूषो की प्रतिमाओं के रंग-रोहन के संबंध में विचार । मंतव्य : प्रस्ताव पर चर्चा किया गया । निगम सीमा क्षेत्रांतर्गत स्थापित महापुरूषों की समस्त प्रतिमाओं का रंग-रोहन (पेंटिंग) किये जाने की अनुशंसा की जाती है प्रस्ताव क. 02- उद्यानिकी विभाग में प्लेसमेंट में कर्मचारी रखे जाने पर विचार एवं निर्णय।मंतव्य :- प्रस्ताव पर चर्चा किया गया । उद्यानिकी विभाग में जो माली कार्यरत थे, उनमें से बहुत से कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके है एवं बहुत ये कर्मचारीयों की मृत्यु हो चुकी है । अतः निकाय के उद्यानों की रख-रखाव हेतु 02 माली के साथ-साथ 10 कर्मचारी प्लेसमेंट पर रखे जाने की अनुशंसा की जाती हैं।प्रस्ताव क. 03 - कमल वाटिका, लोक-कला मार्ग व गौरव स्थल में सिंचाई हेतु पानी व्यवस्था के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव पर चर्चा किया गया । कमल वाटिका, लोक-कला मार्ग व गौरव स्थल में पौधो में सिंचाई हेतु पानी व्यवस्था नहीं होने से पौधे सूख जाते हैं अतः उक्त स्थानों में नल कनेक्शन लगाये जाने की अनुशंसा की जाती है।

प्रस्ताव क. 04 - निकाय क्षेत्रांतर्गत मुख्य चौक-चौराहो के सौन्दर्यीकरण के संबंध में विचार एवं निर्णय । मंतव्य : प्रस्ताव पर चर्चा किया गया । निगम सीमा क्षेत्रांतर्गत सभी मुख्य चौक-चौराहो को चिन्हांकित कर सौन्दर्यीकरण किये जाने की अनुशंसा की जाती है।

प्रस्ताव क. 05  उद्यानों के फाउंटेन के रख-रखाव कार्य ठेके पर दिये जाने के संबंध में विचार एवं निर्णय मंतव्य ,प्रस्ताव पर चर्चा किया गया । राजेन्द्र पार्क, दादा-दादी पार्क कमल वाटिका आदि में लगे फाउंटेन के रख-रखाव का कार्य एजेन्सी को ठेके पर दिये जाने की अनुशंसा की जाती है,विभागीय समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने 05 प्रस्ताव पर सहमति दी गई।इस अवसर पर श्रीमती मीना सिंह,श्रीमती कविता तांदी, श्रीमती उषा ठाकुर,श्रीमती हेमा शर्मा,सुश्री श्रद्धा सोनी,श्रीमती कुमारी राकेश साहू,श्रीमती निर्मला साहू,श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा, उप अभियंता भीमराव,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,पुषोतम साहू मौजूद रहें।