ग्राम बरहापुर धमधा : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हो रहा परंपरागत खेलों का आयोजन

त्वरित खबरें/ रिर्पोटिंग निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ मार्केटिंग हेड त्वरित खबरें अखबार

धमधा/ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर बीते 6 अक्टूबर से आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरहापुर के सरपंच  डॉ. छत्रपाल चंदल एवं सचिव पुनीत कोठरी ने बताया कि गाँव की महिलाएं कबड्डी, 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ओलंपिक पंचायत में आयोजित खेलों में 18 वर्ष एवं 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गांवों में आयोजित कबड्डी, 100 मीटर दौड़, बाटी, फुगड़ी, रस्साकसी, गिल्ली डंडा, लंगडी दौड, पिट्टूल एवम सांखली आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव अवसर पर ग्राम के समस्त पंचगण सहित समस्त ग्रामीणजन उपास्थित रहे l

ग्राम बरहापुर धमधा : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हो रहा परंपरागत खेलों का आयोजन