श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान कार्यक्रम में श्रीजी मुनि का आशीर्वाद लिया राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय विधायक अरुण वोरा एवं जनप्रतिनीधियो ने

त्वरित खबरे : 1 अक्टूबर दिन शनिवार को प्रातः 6:00 से 1:00 बजे तक होगा हवन

दुर्ग/ 1 अक्टूबर 2022

पद्मनाभपुर स्थित श्री1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनि सुयश सागर महाराज ससंघ एवं विधानाचार्य अरुण, संजीव एवं अंकित के सानिध्य में बाकलीवाल परिवार द्वारा आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का कार्यक्रम जारी है।आज सुबह 7 से 12 बजे तक विधान कार्यक्रम किया गया, 9 से 10 बजे तक श्री महाराज का मंगल प्रवचन व शाम 7 से 8 बजे तक आरती की जाएगी।दिनांक 1 अक्टूबर दिन शनिवार को प्रातः 6:00 बजे से 1:00 बजे तक हवन होगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा इस कार्यक्रम में आप सपरिवार अवश्य पधारे मुनिगण के सानिध्य में पूजन पाठ तथा अमृतवाणी श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें एवं हमें अनुग्रहित करें।मुनिश्री सुयस सागर महाराज का प्रवचन सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने सकल जैन समाज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में महाराज मुनि सुयस सागर द्वारा आशीष लिया। कार्यक्रम का सौभाग्य बाकलीवाल परिवार सहित सकल जैन समाज को प्राप्त हुआ। रिद्धि मंडल विधान आयोजित किया गया। प्रतिदिन पूजा की जा रही है। 01अक्टूबर तक आयोजन: राज्य सभा संसद सुश्री सरोज पांडेय,विधायक अरुण वोरा एवं जनप्रतिनीधियो ने भी लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में राज्य सभा सासंद सुश्री सरोज पांडेय, विधायक अरुण वोरा, संजय कोहले,दीपक साहू,भोला महोविया,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,श्रीमती गायत्री साहू,शेखर चंद्राकार, मनदीप सिंह भाटिया,नरेश तेजवानी, श्रद्धा सोनी,विजेंद्र भारद्वाज,अजीत वैध,कमल देवांगन ने भी मुनि का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सीताराम बाकलीवाल,धीरज बाकलीवाल,श्रीमती स्वेता बाकलीवाल,सुभाष बाकलीवाल,राकेश जैन,नवीन जैन,लालचंद गोहरा,विनोद पाटनी,राहुल जैन,अनिल जैन,अमोल जैन सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज मौजूद रहे।