दुर्ग - समाज का वर्तमान चुनाव कई बातों में पूर्व में हुए चुनाव से अलग रहा । समाज में चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष में सम्पन्न होता आया है लेकिन वह अब तक मनोनीत होता रहा वही समाज का नेतृत्व अब तक समाज के वरिष्ठजनो के द्वारा किया जाता रहा है। परंतु इस वर्ष चुनाव नामांकन प्रक्रिया से सपंन्न हुआ । जिसमें समाज के सभी आयु वर्गों के लोगों ने भाग लिया। वहीं इस सामाजिक चुनाव में एक और खास बात रही कि अधिकांश प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थिति थे। जिसमें अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह पाराशर, उपाध्यक्ष ठा. गिरीश सिंह, कोषाध्यक्ष ठा. पंकज सिंह पारस, महामंत्री ठा. परेटन सिंह, सचिव ठा. मनमोहन सिंह (मनु सिंह), सह सचिव ठा. राकेश सिंह तथा संगठन मंत्री के पद पर ठा. घनश्याम सिंह ठा. राहुल सिंह ने शपथ ग्रहण किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राजपूत चौहान समाज के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर गणेश सिंह चौहान ने शपथ दिलाई। वहीं कार्यकारीणी सदस्य ठा. नरेन्द्र सिंह , युवा कार्यकारीणी जिलाध्यक्ष ठा. हेमंत सिंह, उपाध्यक्ष ठा. राजेन्द्र सिंह, सचिव ठा. राजेन्द्र सिंह, सहसचिव ठा. रेवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष ठा. सोहित सिंह, महामंत्री ठा. टाकेश्वर सिंह को चुना गया। शपथ ग्रहण पश्चात सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने राजपूत क्षत्रिय समाज की मान सम्मान प्रतिष्ठा को बनायें रखने व आने वाली पीढ़ी को समाज की मुख्य धारा में जोड़े रखकर कार्य करने का संकल्प लिया । वहीं नव नियुक्त पदाधिकारीयों मे संरक्षक ठा.मनी सिंह, ठा. मुंशी सिंह , सलाहकार ठा. गोविंद सिंह व ठा. बिसाल सिंह बनाये गये। इस दौरान विक्रम सिंह चौहान प्रदेश सचिव राजपूत क्षत्रिय चौहान समाज भी उपस्थित रहे।