शिवनाथ तट समेत शहर के विसर्जन कुंड की व्यवस्था देखने पहुंचे विधायक व महापौर

त्वरित खबरे :

7 सितंबर 2022

दुर्ग/शहर में गणपति जी का उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न कालोनियों, मुहल्लों, चौक चौराहों में समितियों द्वारा भव्य झांकी एवं पंडाल के साथ बिताए गए आराध्य देव गणेश जी की बड़ी प्रतिमाओं के अलावा लोगों ने अपने अपने घरों में भी पूजा अर्चना के लिए गणेश प्रतिमा स्थापित की है। इस हफ़्ते के अंत मे लगभग 2 दिनों तक विसर्जन का दौर चलेगा जिसमें हजारों प्रतिमाएं प्रतिवर्ष की भांति विसर्जित की जाएंगी। जिसे दृष्टिगत रखते हुए विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ विसर्जन स्थल के लिए नगर निगम द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। वोरा ने कहा कि हर तरह से राज्य सरकार एवं एनजीटी के नियमों का पालन करते हुए विसर्जन कुंडों का निर्माण किया जाए।निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां पूरी करने को कहा अधिकारी व कर्मचारी समन्वय स्थापित कर बैरिकेडिंग और गोताखोर को विसर्जन के समय नदियों,कुंडों और सरोवरों में उतारा जाए यातायात की व्यवस्था होनी चाहिए।शिवनाथ तट, ठगड़ा बांध, शीतला तालाब सहित अन्य सभी स्थानों में साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम कर लिए जाएं। पुलिस प्रसाशन एवं एसडीआरएफ की टीमें हर जगह तैनात एवं मुस्तैद रहनी चाहिए। पुलगांव स्थित विसर्जन स्थल पर पहुंच कर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जहाँ उच्च स्तरीय पुल के दोनों ओर सड़क सीमेंटीकरण पूर्ण हो जाने एवं विद्युत पोल लगाए जाने से इस बार पहले से बेहतर व्यवस्था आम जनता को दी जा सकेगी। इस दौरान एल्डरमैन राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र ठाकुर, प्रवीण चंद्राकर, निगम के कार्यपालन अभियंता एस डी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद थे।