नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा अंतर्गत अमृत मिशन योजना

त्वरित खबरे :

दुर्ग/ 25/ अगस्त/2022।

नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा अंतर्गत अमृत मिशन योजना के अधिकारियों द्वारा जानकारी के अनुसार, अमृत मिशन योजना के तहत, कतुलबोर्ड पानी टंकी के  इनलेट एवं आउटलेट वाल्व को बदलने तथा डीएमएफ व एफसीवी लगाने का कार्य दिनांक 26 एवं 27 अगस्त 2022 के मध्य किया जाना है, उक्त दिनों में वार्ड क्रमांक 59 था 60 में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहेगी, महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने वार्ड वासियो से निवेदन है कृपया पूर्व से ही अधिक पानी का संचय कर के रखे , निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।