*दुर्ग पुलिस ने चलाया वारंटियो के खिलाफ विशेष अभियान....
* *91 वारंट किया गया तामिल*
* *38 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*
* *सभी वारंटी के फिंगरप्रिंट भी लिए गए*
* *वारंटियो को कड़े शब्दों में अपराधिक कृत्य से दूर रहने की दी गई हिदायत ।*
-00-
जिला दुर्ग में *लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियो पर तामिली हेतु दिनांक 09.11.2025 को दुर्ग पुलिस व्दारा विशेष अभियान के तहत जिले के सभी बीट में वारंटियो की पता साजी* हेतु विशेष टीम गठित कर वारंटियों के सकुनत तथा संभावित जगहो पर दबिश दिया गया।
अभियान के तहत *भिलाई नगर बीट से कुल 28 वारंट तमिल किए गए जिसमें 27 स्थायी, 1 गिरफ़्तारी* , *दुर्ग बीट से 21 वारंट तामील किए गए जिसमें 8 स्थाई व 13 गिरफ्तारी* , *छावनी बीट से कुल 30 वारंट तामील किए गए जिसमें 9 स्थाई व 17 गिरफ्तारी* व ग्रामीण क्षेत्र में कल 12 वारंट में 4 स्थाई 7 गिरफ्तारी वारंट शामिल है l
इस प्रकार *कुल 91 वारंट में से 48 स्थाई वारंट व 38 गिरफ्तारी वारंट तामिल कर 67 पुरुष वह 3 महिला के खिलाफ* कार्यवाही किया गया शेष 4 कैंसिलेशन व 11 की फौत होना पाया गया l
इस *विशेष अभियान के तहत वारंटियो का नाम सूचीबंद्ध कर, फिंगर प्रिंट लेकर डाटा बेस तैयार किया गया है*। अभियान में जिलो के सभी थानो के साथ-साथ एसीसीयू की टीम के द्वारा वारंटियो की पता साजी एवं धरपकड की गई है।