*डोंगरगढ़ प्लेसमेंट वेतनभोगी कर्मचारियों को 3 माह से वेतन न मिलने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की मुलाकात सौंपा ज्ञापन।*
नगर पालिका डोंगरगढ़ के अंतर्गत कार्यरत प्लेसमेंट वेतनभोगी कर्मचारियों को विगत 3 माह से वेतन नहीं मिलने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद के. विनायक राव ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी से भेंट कर इस विषय में विस्तृत चर्चा की।
इस बैठक में राव ने वेतनभोगी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए तीनों माह का लंबित वेतन एक साथ शीघ्र दिलवाने की मांग रखी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह मुद्दा मानवता और कर्मचारी कल्याण से जुड़ा हुआ है, और नगर पालिका को इसमें संवेदनशीलता से त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए।
आशा है कि कर्मचारियों को जल्द ही उनका लंबित वेतन प्राप्त होगा जिससे वे भी अपने परिवार संग त्योहार की खुशियाँ मनाने में सक्षम होंगे।