छत्तीसगढ़| मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में नगर पालिका निगम के कर्मचारियों एवं जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर छमुमो के अध्यक्ष प्रेम नारायण वर्मा आमरण अनशन दिनांक 19 मई 2025 से निगम कार्यालय के गेट के पास आमरण अनशन किये थे छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर की उपस्थिति में जिला प्रशासन के अधिकारी श्रीमान आयुक्त अतुल विश्वकर्मा जी एवं तहसीलदार श्रीमान मनीष वर्मा तथा पुलिस प्रशासन कोतवाली थाना के टी.आई. रामेन्द्र सिंह जी की उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा कर्मचारी के मांगों पर एवं जनता के मूलभूत समस्या पर विस्तृत चर्चा कर उचित पहल करने के आश्वासन के साथ अधिकारियों द्वारा आमरण अनशन पर बैठे प्रेमनारायण वर्मा को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया। धरना स्थल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक संगठन एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही प्रमुख रूप से नगर निगम के कर्मचारी संघ, अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिन्हा, दुर्गाराम साहू, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष मेघदास वैष्णव, बसंत साहू, शेख अंसार, अशोक मारकंडे, भगोलीराम वर्मा, रामजी साहू, मन्नूलाल यादव, खुमानलाल साहू, परसराम सिंह, सेवाराम साहू, ललित कुमार साहू, बाबूलल साहू, कृष्णा साहू, गोपाल साहू, सुनील देवांगन, विष्णु देवांगन, पोषण निषाद, प्रमोद साहू, ज्ञानेन्द्र देवांगन, विजय मारकंडे, गोकुल साहू आदि कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।